Advertisement Carousel

विजया दशमी पर जय श्री राम की गूंज, भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत….

कोरिया / न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक विजया दशमी पर्व पर आज भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने शोभायात्रा को प्रेमबाग से रवाना किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव भी मौजूद रही और शोभायात्रा के सामने – सामने अपनी वाहन में शोभायात्रा के सामने चलती रही।
यह यात्रा बैकुंठपुर प्रेमबाग से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए चरचा कॉलरी पहुंची और फिर वापस प्रेमबाग।
जहाँ इस शोभायात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया गया। भवानी टिगड्डा में महिलाओं और नगर पालिका कार्यालय के सामने abvp की छात्रों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को रवाना किया गया। इसके साथ ही फौवारा चौक में गुलाब जामुन, बिस्किट और पानी पिला कर रैली को रवाना किया गया।
बता दे की यह दशहरा रैली बीते 8 सालो से लगातार शहर के विभिन्य हिन्दू संगठनों दवारा निकाली जाती है। जिसमें जिले के हजारों लोग पहुँचते हैं और कार्यक्रम में शरीक होते हैं।
error: Content is protected !!