00 मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय व उनकी धर्मपत्नी कंचन जायसवाल छठघाट पर शिरकत कर लोगों को दी छठपर्व की बधाई..
कोरिया / शनिवार को लोगों ने छठपर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। हजारों की संख्या में व्रतियों ने सूर्य देव को अघ्र्य देकर मनोकामनाएं मांगी। इसी बीच मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल व उनकी धर्मपत्नी कंचन जायसवाल ने चिरमिरी के डोमनहिल, हल्दीबाड़ी, बड़ाबाजार, गोदरीपारा सहित अन्य छठघाट पर शिरकत करते हुए छठ व्रतियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक डॉ. विनय व धर्मपत्नी कंचन ने डूबते सूर्य देव को अघ्र्य देकर छठी माई का आशिर्वाद प्राप्त किया। तो वही छठ व्रतियों ने भी छठगीत जमकर गाया।
विधायक डॉ. विनय ने कहा कि छठपर्व का मुख्य उद्देश्य सूर्योपासना करने से छठ मैया प्रसन्न होती है, औऱ घर मे सुख शांति व धन धान्य से सम्पन्न करती है, यह महापर्व कार्तिक शुक्ल अघ्र्य के साथ मनाया जाता है।
कंचन जायसवाल ने कहा कि छठ पर्व पर सूर्योपासना करने से छठ मैया प्रसन्न होती है, यह महापर्व लोक आस्था और प्रकृति आराधना का पर्व है, उन्होंने सभी छठ व्रतियों के प्रति विशेष श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की भगवान सूर्य औऱ छठी मैया सबको सुख, शांति, सम्पत्ति औऱ संवधन प्रदान करे। भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से समस्त परिवार को नयी खुशियां प्रदान करे। आगे उन्होंने कहा कि यह त्यौहार कठिन तपस्या पवित्रता एवं अनुशासन का पर्व है। यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव की उपासना का पर्व है।