Advertisement Carousel

PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने की आंदोलन की तैयारी, पत्र का प्रारूप भी किया जारी

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आंदोलन का कार्यक्रम और मोदी जी को लिखे जाने वाले पत्र का प्रारूप जारी करते हुये बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिनांक 03 नवम्बर 2019 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि…

( 1 ) ब्लाक स्तरीय आंदोलन धरना प्रदर्शन
5 नवम्बर को बस्तर , 6 नवम्बर दुर्ग , 7 नवम्बर को सरगुजा और 8 नवम्बर को बिलासपुर और रायपुर संभाग के समस्त ब्लाक मुख्यालयो में प्रदर्शन किया जाएगा ।

( 2) जिला स्तरीय आंदोलन – धरना / प्रदर्शन
9 नवम्बर 2019 को बस्तर और दुर्ग , 10 नवम्बर को सरगुजा , 11 नवम्बर को बिलासपुर और रायपुर संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा ।

( 3 ) प्रदेश स्तरीय आंदोलन 13 नवम्बर 2019 को राजधानी रायपुर से नई दिल्ली सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगें।

किसान हस्ताक्षर अभियान – समस्त ब्लाकों में बूथ स्तर पर किसानों और आम जनों का हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए हस्ताक्षर युक्त पत्र 10 नवम्बर तक जिला मुख्यालय तथा 11 नवम्बर को जिला मुख्यालय से प्रस्थान कर 12 नवम्बर तक प्रदेश मुख्यालय पहुचना । 13 नवम्बर को प्रदेश मुख्यालय से AICC नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करना है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र का प्रारूप भी तय किया गया है जो इस प्रकार है….

प्रति,
श्री नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय प्रधानमंत्री,
7, लोक सेवक मार्ग, नई दिल्ली -110001

विषय :- छत्तीसगढ़ में धान बोनस की मंजूरी के संबंध में।
महोदय,

छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा वित्त वर्ष राज्य के किसानों का धान 2500 रू. प्रति क्विंटल की दर से क्रय किये जाने से हम किसानों के जीवन में नई आशा का संचार हुआ था। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा धान क्रय पर बोनस दिये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यदि राज्य सरकार द्वारा बोनस न देकर समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जायेगा तो समस्त किसान फिर अिर्थक तंगी से जुझेंगे और सदमें एवं निराशा की स्थिति में पहुंच जायेंगे। हम गरीब किसान परिवारों की ओर से करबद्ध प्रार्थना है कि धान बोनस पर लगाये गये प्रतिबंध को तत्काल हटाने के निर्देश जारी करें ताकि हम अपने कष्टों से मुक्ति पाकर सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें।

(————–)
ग्राम – ————————-
पोस्ट – ————————
जिला – ————————
छत्तीसगढ़

error: Content is protected !!