Advertisement Carousel

ठेकेदार ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कार्य निर्माण के 2 वर्ष बाद भी नही हुआ भुकतान

00 निर्माण कार्य समाप्ति के बाद लगातार लेबर कुली पैसे मांगने इनके पास आते है धमकी देते है। ऐसी स्थिति में अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी संपूर्ण जबाबदारी कलेक्टर कोरिया की होगी।

कोरिया / ग्राम पंचायत लाई (अमृतधारा) में लोकल हैंडीक्राफ्ट मार्केट निर्माण की 17.70 लाख राशि में अंतिम राशि लगभग 5 लाख रुपए ठेकेदार की आज तक रुकी हुई है। जिसके भुकतान के लिए ठेकेदार बच्चीलाल मिश्रा ने काफी बार कलेक्टर कोरिया को कई बार पत्र भी लिखा मगर प्रशसान को कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।

आपको बता दे की ग्राम पंचायत लाई (अमृतधारा) में लोकल हैंडीक्राफ्ट मार्केट का निर्माण खनिज संसाधन मद से 17.70 लाख की लागत से किया गया था। उक्त कार्य लगभग 2 वर्ष से ज्यादा समय से पूर्ण कर लिया
गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज दिनांक तक अंतिम क़िस्त लगभग 5 लाख का भुगतान नही किया गया है।

जिसकी वजह से ठेकेदार बच्चीलाल मिश्रा को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है इन्होंने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि इनकी आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब हो चली है निर्माण कार्य समाप्ति के बाद लगातार लेबर कुली पैसे मांगने इनके पास आते है धमकी देते है। ऐसी स्थिति में अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी संपूर्ण जबाबदारी कलेक्टर कोरिया की होगी।

error: Content is protected !!