Advertisement Carousel

बिजली तार की चपेट में आई महिला हुई मौत, चक्काजाम के बाद तार शिफ्टिंग और मुआवजा की घोषणा

कोरिया / घर के टंकी में पानी देखने गयी महिला की 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा टायर जला कर विद्दुत विभाग की लापरवाही के खिलाफ और मुआवजा को लेकर चक्काजाम कर दिया।

आपको बता दे बैकुंठपुर के डबरीपारा इलाके की यह पुरी घटना हैं जहाँ बैकुंठपुर से खड़गवां/चिरिमिरी को जाने वाला मुख्य मार्ग लगभग 2 घण्टे बाधित हुआ।

घटना के बाद विद्दुत विभाग के अधिकारी, SDM बैकुण्ठपुर सहित सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल मुआवजा 20 हजार व उसके बाद 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही तार शिफ्टिंग के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया।

घटना के उपरान्त चक्काजाम में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर सहित सैकड़ों लोग मौके पर पहुच गए थे और सम्बंधित लोगों से चर्चा कर चक्काजाम हटाने मुआवजा दिलाने में सहयोग किया।

error: Content is protected !!