Advertisement Carousel

ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कॉलेज की ओर से जरूरतमंदों को हुआ कंबल वितरण

कोरिया / आज सोमवार को अप्रवासी भारतीय एवं ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कालेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल के तत्वाधान में चिरमिरी के बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।

के. बी. पटेल नर्सिंग कालेज के प्रशासनिक हेड विश्वजीत बारीक़ ने बताया कि संस्था के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल पिछले 31 वर्षों से चिरमिरी एवं आस पास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगो को लगातार कंबल का वितरण कर रहे है । इसके लिए वे हर साल हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका से वे ठण्ड के मौसम में चिरमिरी आते है । उनके इस कार्यक्रम का इस क्षेत्र के जरूरतमंद लोग हर साल इंतजार करते है। इस बार वह स्वयं तबीयत खराब होने की वजह से नही आ सके उसके वावजूद कार्यक्रम कराने की अनुमति प्रदान की जिस पर लगभग 600 जरूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया।

इस दौरान गौरीशंकर श्रीवास, पुर्व विधायक दीपक पटेल, माधव पटेल, विश्वजीत बारीक़, अरविंद अग्रवाल, कृष्णा कश्यप, रीत जैन, मनोज जैन एवं समस्त के बी पटेल कालेज स्टाफ मौजूूूद रहें।

error: Content is protected !!