Advertisement Carousel

धान खरीदी केंद्र पहुंचे मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल….

कोरिया खंडगवा / धान खरीदी केंद्र पहुंचे मनेंद्रगढ़ विधायक ने भाजपा पे बोला हमला कहा भाजपा के द्वारा किसानों के बीच भ्रामक फैलाया गया था। किसी भी किसान को कोई शिकायत नही है। सभी का किसानों का धान खरीदा जा रहा है।

नगरपालिका और निगम ने अपनी सरकार लाने के बाद विधायक ने अब ग्राम पंचायतों का रुख कर लोगो को लुभाने का काम रहे हैं, जिससे ग्रामपंचायतों में भी कांग्रेस का कब्जा हो सके। जिसके तहत आज मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल कोरिया जिले के खड़गवां ग्राम पंचायत पहुँच धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने लगे और किसानो को किसी भी तरह का परेसानी ना हो इसका अस्वाशन भी दिया।

विनय जायसवाल ने कहा किसानों को कोई परेशानी नही है किसान अपना धान बड़े आसानी से बेच रहे है। हर किसान खुश है। भाजपा के द्वारा भ्रामक फैलाया जा रहा है। सरकार ने जो वादा किया है 2500 रुपये कविंटल का उसे सरकार पूरा करेगी, धान खरीदी और कर्ज माफी का जो मुद्दा है उसका फायदा हमे पंचायती चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!