00 मानवाधिकार एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन की सराहनीय पहल
कोरिया चरचा / स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मानव अधिकार एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन संस्था दिल्ली के द्वारा समाज में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों को उनके मानव अधिकार की जानकारी देने के साथ जागरूकता लाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा आज हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम समाज की कुरीतियों को दूर करें भ्रष्टाचार को दूर करें किंतु यह सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकेगा। दलगत राजनीति से हटकर हमें समाज के साथ देश को नई दिशा और दशा देना है इस हेतु आप सभी प्रबुद्ध गणमान्य नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। आप सबके सहयोग से ही संस्था बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी।
इसके पश्चात बसंत लाल विश्वकर्मा प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के जन चेतना के आयोजनों के लिए सभी पदाधिकारियों का हृदय से अभिनंदन इस संगठन से मानव विकास मानव समाज कल्याण व शोषण के लिए आवाज उठाई जाए तो निसंदेह बहुत कुछ बदल सकता है और हमें सार्थक परिणाम मिलेगा।
नगरपालिका शिवपुर चरचा के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के पावन अवसर पर संस्था द्वारा सामाजिक विषय पर संगोष्ठी परिचर्चा कर स्थानीय स्तर पर नई सोच की शुरुआत की गई है। प्रदेश अध्यक्ष जी सदैव नई सोच की ओर अग्रसर रहते हैं इसके पूर्व भी इनके द्वारा कई आयोजन किए गए हैं संगठन के माध्यम से हम जनहित के कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। एक अकेला आदमी कुछ नहीं कर सकता किंतु यदि संगठन है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं संगठन के माध्यम से हम गरीब तबके के लोगों को विकास की धारा से जोड़ेंगे जागरूकता लाएंगे और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सक्षम होंगे।
संस्था के द्वारा किया गया कंबल वितरण………. संगोष्ठी परिचर्चा कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा पिछड़े तबके के ऐसे सम्मानीय कर्मचारियों को कंबल वितरण किया गया। जो सदैव पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने काम पर लगे रहते हैं। इन कर्मचारियों में सफाई कार्य ,चपरासी कार्य व अन्य समकक्ष कार्य करने वाले वर्ग के लोगों को शामिल किया गया। मानव अधिकार एवं समाज कल्याण विकास फाउंडेशन के जिला सचिव मोहम्मद साकिब रजा ने अपनी माता जी की याद में गर्म कंबल प्रदान किए गए थे।
संगोष्ठी में शशि भूषण राय प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ ,राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवपुर चरचा, नीरज गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता, भूपेंद्र यादव अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी चरचा, रेवा यादव, बसंत लाल विश्वकर्मा प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर चरचा, बीएल चौबे प्राचार्य सेशन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल चरचा, कुंदन पांडे प्राचार्य ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, विक्रांत सिंह, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, दिनेश राजवाड़े प्रदेश महासचिव, महेश शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ,सुनील सिंह अध्यक्ष मानव अधिकार जिला अध्यक्ष ,साकिर रजा जिला सचिव मानव अधिकार एवं समाज कल्याण फाउंडेशन ,चंद्रशेखर अवस्थी उपाध्यक्ष सरगुजा संभाग ,रामकिंकर पांडे अध्यक्ष सरगुजा संभाग ,प्रभात दास जिला महासचिव, पवन अग्रवाल ,श्रीमती निशा राय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,श्रीमती कमरुन्निसा महिला संगठन प्रदेश सचिव विनोद सिंह उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ गंगा प्रसाद गुप्ता जिला सचिव बैकुंठपुर सहित प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन में संस्था के सदस्यों ने डॉ नेत्रपाल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष व आर .के. सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।