Friday, March 29, 2024
Uncategorized गौ रोटी बैंक रिक्शा को पुरे हुए एक वर्ष,...

गौ रोटी बैंक रिक्शा को पुरे हुए एक वर्ष, सेवकों के सम्मान और विधिवत पुजा अर्चना के बाद पुनः प्रारंभ हुआ गौ रोटी बैंक

-

कोरिया / गौ रक्षा वाहनी की पहल से बैकुण्ठपुर में गौ रोटी बैंक रिक्शा को प्रारंभ हुए आज एक वर्ष पुरे हो गए है।

आपको बता दे कि गौ रोटी बैंक रिक्शा का प्रेमा बाग मंदिर में आज के ही दिन एक वर्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के विधिवत पुजा अर्चना के उपरांत रोटी बैंक को रवाना किया गया था। तब प्रेमाबाग से घड़ी चौक
जहाँ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने झंडी दिखा कर इस चलती फिरती रोटी बैंक को रवाना किया था।

आज उसी रोटी बैंक को एक वर्ष पूर्ण होने पर गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों द्वारा प्रेमाबाग मंदिर परिसर में गौ रोटी बैंक रिक्शा का विधिवत पूजा अर्चना कर रिक्शा चालकों का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट कर किया।

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहनी जिला कोरिया के अध्यक्ष अनुराग दुबे ने इस दौरान बताया कि रोटी बैंक रिक्शा को कैसे 1 साल बीत गया पता ही नहीं चला। रोटी रिक्शा बैंक निरन्तर शहर के निवासियों के घर जा कर रोटी व अन्य खाद्य सामग्री एकत्र करके लावारिस गौ वँशो को खिलाया जाता रहा है। कैसी भी परिस्तिथि रही हो गर्मी ठंड चाहे बरसात उनकी परवाह किए बगैर रिक्शा चलाने वाले भाइयों के द्वारा पूरे साल निरन्तर गौ वँशो की सेवा की गई है।

अनुराग ने आगे बताया कि बैकुंठपुर की सम्मानीय माताओ बहनो का सहयोग का ही असर रहा है कि इन एक साल में कोई भी गौ वंश प्लस्टिक खाने से ना बीमार हुई ना ही किसी गौ वंश की मौत हुई हैं। इसी को देखते हुए रोटी रिक्शा बैंक के शुरू होने के 6 माह के अंदर दूसरी रिक्शा बैंक की शुरुआत की गई जो कि अंकित ज्वेलर्स के संचालक अशोक सोनी एवं मनोज सोनी के द्वारा गौ रक्षा वाहनी को संचालन के लिए दिया गया है जो कि सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

Latest news

बैलेट पेपर वाले बयान पर भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिए थे भड़काऊ भाषण…

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ती ही...

Breaking : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया पूरा, आज होगा अंतिम संस्कार

यूपी : 5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम किया। आज...

रेलवे में अधिकारियों कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

हर मापदंड पर बेहतर कार्य के लिए बिलासपुर एवं नागपुर रेल मण्डल को...

लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता संकल्प लेकर जुट जाएं : अजय जम्वाल

भाजपा कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समति की बैठक रायपुर।...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!