Advertisement Carousel

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, रेणुका सिंह को 06 मत उषा सिंह को 04 मत प्राप्त

कोरिया / जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी सुखनाथ अहिरवार अपर कलेक्टर कोरिया के निर्देशन में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इसमे जिला पंचायतअध्यक्ष पद पर श्रीमती रेणुका सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी श्रीमती उषा सिंह करयाम के विरुद्ध बहुमत प्राप्त कर जीत हासिल की। निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रेणुका सिंह को 06 मत प्राप्त हुए। वन्ही श्रीमती उषा सिंह को 04 मत प्राप्त हुए।

इस प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय सारिणी अनुसार 10,30 बजे से सदस्यों की उपस्थिति से कार्यवाही प्रारम्भ की गई। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों से प्रारुप दो में नाम निर्देशन पत्र लिए गए। जांच उपरांत विधिमान्य आवेदनों की घोषणा की गई। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच उपरांत श्रीमती उषा सिंह और श्रीमती रेणुका सिंह के बीच निर्वाचन के लिए मतदान की कार्यवाही कराई गई। प्राप्त मतों की गणना के उपरांत श्रीमती रेणुका सिंह
को विजयी घोषित किया गया।

error: Content is protected !!