रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटें अप्रैल माह में खाली हो रही है। कांग्रेस से मोतीलाल वोरा और भाजपा से रणविजय सिंह का कार्यकाल खत्म होगा।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में जल्द ही एंट्री हो सकती है. छत्तीसगढ़ कोटे से प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कांग्रेस आलाकमान कर रही है. छत्तीसगढ़ में राज्यासभा की दो सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2020 में खत्म हो रहा है. विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर इन दोनों राज्यसभा की सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जानी तय मानी जा रही है. इस सेफ सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में एंट्री कराई जा सकती है.
छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा में पांच सीटें हैं. वर्तमान में तीन पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों का कब्जा है. अप्रैल में दो सीटें खाली हो रही हैं. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में कौन जाएगा, इसको लेकर माथा-पच्ची कांग्रेस में अभी से शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के लिए प्रियंका गांधी के नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं.
बता दें अप्रैल माह में राज्यसभा की 51 सीटें खाली हो रही हैं। सांसदों के सेवानिवृत्त होने से ये सीटों खाली हो रही हैं। इन सीटों पर चुनाव होने से दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस दोनों को फायदा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में साल 2020 के अप्रैल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और बीजेपी के रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल खत्म हो रहा है. एक सदस्य के लिए 34 विधायकों का समर्थन होना चाहिए. कांग्रेस के पास 69 विधायक हैं. यानी दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने वाली हैं. इसके बाद जून 2022 में कांग्रेस की छाया वर्मा और बीजेपी के रामविचार नेताम की जगह खाली होगी. इसमें भी कांग्रेस निर्विरोध जीत जाएगी, क्योंकि बीजेपी के 14, जोगी कांग्रेस के 5 और बसपा के 2 विधायक मिलाकर भी 34 की संख्या तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस तरह राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ताकत बढ़ जाएगी.
