कोरिया चिरमिरी / लगातार प्रायः सुबह सुबह वार्डों के निरीक्षण के मद्देनजर आज सुबह महापौर कंचन जायसवाल वार्ड क्रमांक 1 के साजापहाड़ , केराडोल, अटल आवास में भ्रमण कर आमजनों की मूलभूत सुविधाओं के क्रियान्वयन का निरक्षण किया गया। साथ ही आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुईं जिसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया इसके अलावा महापौर जायसवाल वार्ड में स्थित निगम के फायर स्टेशन कार्यों के लेख जोखा की जानकारी ली ।
इस दौरान संबंधी वार्ड के वार्ड पार्षद के अलावा वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद सुनील कुमार,दीपक साहू, शिवम अरमान हथगेन एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
