Advertisement Carousel

अध्यक्ष – उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

राजनांदगांव / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद आज जिला पंचायत प्रांगण में नवनिर्वाचित सदस्यों सहित अध्यक्ष – उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला पंचायत सभागृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि रमन सिंह सहित नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव आदि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सदस्यों का पहले स्वागत जिला पंचायत ceo तनुजा सलाम द्वारा किया गया। ततपश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता साहू, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को शपथ दिलाई गई।

अपना उद्बोधन पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि जिला पंचायत में सबको मिलजुल कर काम करना है और विकास की गाथा लिखनी है। भाजपा शासन में जिला पंचायत में बहुत से कार्य कराए गए हैं और आज जिला पंचायत में भाजपा के पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं वह भी सबको अपने साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांगरे सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेश सरकार ने किसानों के साथ छल किया है हम किसानों के साथ पहले भी खड़े थे और अब भी खड़े रहेंगे उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ रहेंगे और सरकार को किसानों की समस्या दूर करने के लिए कर्म बद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह के बाद उपस्थित अतिथियों ने जिला पंचायत का अवलोकन किया एवं अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए अच्छे कार्य करने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

error: Content is protected !!