00 बारदाने की कमी की वजह से नहीं उठ रहे हैं धान।
00 समितियों में सड़ने लगे धान।
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के परेशान किसानों ने गले में फांसी का फंदा डाल कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया है।
दरअसल यह किसान धान खरीदी नहीं होने से परेशान है। टोकन मिलने के बाद भी धान मंडियों में इनके धन बारिश में भीगते हुए पड़े-पड़े सड़ रहे हैं। इनकी माने तो कुछ किसानों के धान में तो गालियां भी निकल आई है। लेकिन जिला प्रशासन और मार्कफेड इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से आखिरकार परेशान किसानों को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। परेशान किसानों की समस्या इस लिहाज से बढ़ रहा है की, इतने प्रदर्शन और हो हंगामे के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी ने इन किसानों से चर्चा करना लाजमी नहीं समझा। उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है, लिहाजा इन परेशान किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या दूर नहीं होती तो वह कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
