Advertisement Carousel

3 आरोपियों से ड्रग्स बरामद, सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम छापामार कार्रवाई

बिलासपुर / नारकोटिक्स सेल एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम छापामार कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमे 3 आरोपियों से नशीला पदार्थ ड्रग्स बरामद किया गया। आरोपियों के द्वारा एम.डी.एम.ए. ब्रिकी करने के लिए हाइटेक बस स्टैण्ड तिफरा से रायपुर की ओर जाने वाले थे।

नारकोटिक्स सेल एवं सिरगिट्टी थाना की संयुक्त टीम सूचना पर योजना बनाकर हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार रायपुर जाने वाली बस के आसपास लोगों से पूछताछ की। जहाँ 3 लोग पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। उनकी घेराबंदी कर पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के पूछने अपना नाम धर्मेन्द चैहान . दूसरा नीतेश डोडवानी दयालबंद और सीमा यादव बांकी मोंगरा जिला कोरबा बताया। जिनके कब्जे से 17 नग छोटी जीप पैकेट मे भरी हुई माद्रक पदार्थ एम.डी.एम.ए. कुल वजनी 10 ग्राम, 1 नग इलेक्ट्रानिक वेट मशीन ,1 नग फाईबर गिलास, 1 नग फाईबर प्लेट, 50 नग छोटी जीप पाॅलीथीन एवं 3 नग स्क्रीन टच मोबाईल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!