Advertisement Carousel

रायपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव, लंदन से लौटी युवती में मिला संक्रमण, परिवार सहित एम्स में किया आइसोलेटेड

प्रतीक मारिक, रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। रायपुर में रहने वाली एक युवती कोरोना पॉजिटिव है। युवती 15 मार्च को लंदन की यात्रा कर रायपुर लौटी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है।

युवती को देर रात रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसके माता पिता भी लंदन यात्रा पर थे, लेकिन आशंका होने पर केवल युवती का ही रायपुर एम्स में सैंपल लिया गया था।
देर रात जांच रिपोर्ट आने पर युवती को माता-पिता समेत अस्पताल बुलाया गया।

रायपुर एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ करन पीपरे का कहना है कि अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। पीड़ित युवती को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एहतियातन माता-पिता को भी अस्पताल में ही रखा गया है। 

error: Content is protected !!