Advertisement Carousel

विधायक डॉ. विनय ने कोरिया ज़िले के लिए विशेष पैकेज सहित 108 एम्बुलेंस सेवा की रखी मांग ..

कोरिया / कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर क्षेत्र का हाल समाचार जाना।

विधायक डॉ. विनय ने कोरिया जिले के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए दिहाड़ी मजदूर ग़रीबो के लिए भी सहायता के साथ-साथ छत्तीसगढ़ से बाहर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के फंसे लोगों की उचित व्यवस्था हेतु करने का आह्वावन किया. इसके अलावा डॉ.विनय ने गभीर मरीज़ो की मदद के लिए 108 एम्बुलेंस की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश का नेतृत्व हमारे मुखिया भूपेश बघेल जी कर रहे है आज कोरोना संक्रमण में छतीसगढ़ में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज में 9 ठीक होकर वापस अपने घर चले गए है औऱ बाकी बचे मरीज भी ईश्वर ने चाहा को जल्द स्वास्थ्य हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने भी अपील की की वे शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से जनता का लाभान्वित होना सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार द्वारा covid-19 की महामारी से लड़ने एवं जनकल्याण हेतु आरंभ किये कार्यो में सम्पूर्ण रूप से सहयोग देने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से फ़ोन व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर हाल-चाल लेकर उन्हें आवश्यक मदद का भी सराहनीय कार्य कर रहे है।

error: Content is protected !!