पंजा छाप झोले में राशन वितरण, सोशल मीडिया में हंगामा, भिड़े समर्थक, BJP ने दी अनशन की चेतावनी

कोरिया / कोरोना के कारण देशव्यापी लॉक डाउन से मुसीबत में आये दिहाड़ी मजदूर व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो के लिए केंद्र, राज्य व नगरीय सरकार सहित कई सामाजिक संस्थाएं युध्द स्तर पर प्रयास कर रही है।

 इन बातों के विपरीत जिले के नगरीय क्षेत्र चिरिमिरी में नगर पालिक निगम द्वारा पंजा छाप झोले में राशन बांटे जाने से जमकर बवाल हो रहा है । इसे लेकर समर्थक व विरोधी लोग सोशल मीडिया में अलग अलग तरह के पोस्ट कर रहे है व रौजना आपस मे भिड़ रहे है ।

 आपको बता दे कि इस मामले में भाजपा के सभी 13 पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में चिरिमिरी नगर पालिक निगम के आयुक्त को एक पत्र देकर पूरे मामले में कार्यवाही की मांग की है व कार्यवाही नही होने पर आगामी 11 अप्रेल को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निगम कार्यालय के सामने एक दिवसीय अनशन करने की चेतावनी दी है ।

वहीं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने उपरोक्त झोले को ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरिमिरी द्वारा देने की बात कहते हुए कहा है कि यदि उन्हें भाजपा के लोग अपना मोनो लगा झोला देते है तो वे उसमें भी राशन बटवाने के लिए तैयार है । हमारे लिए मुख्य मुद्दा जरूरतमंदों तक राशन पहुँचाना है, झोला नही ।

अभी पंजा छाप झोले का मुद्दा ठंडा भी नही पड़ा था कि इसी झोले के दो तरह के अलग बिल भी सोशल मीडिया में मुद्दा बन गए है और अब इसे लेकर भी आरोप प्रत्यारोप शुरू हो चुका है ।

error: Content is protected !!