Advertisement Carousel

जरुरतमंद लोगों के लिए अन्न बैंक में खुलकर राशन सामग्री दान कर रहे बैकुण्ठपुरवासी – ज्योत्सना टोप्पो ने जताया आभार

कोरिया / नपा क्षेत्र बैकुण्ठपुर में अन्न बैंक “डोनेशन ऑन व्हील्स” कार्यक्रम में लोग अब बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने लगे हैं। लगातार क्षेत्र के सक्षम लोग गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दान करते नजर आ रहे हैं।

इसी कड़ी में आज नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पुलिसकर्मी सजल जायसवाल, समाजसेवी अमिताभ गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने खुले मन से राशन सामग्री दान किया।

जिसमें नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने आटा 200 किलो,
दाल 30 किलो, तेल 12 लीटर, नमक 50 किलो, हल्दी 100 पैकेट, मसाला पैकेट- 50 पैकेट, सोयाबीन बड़ी 10 किलो
सहायता स्वरूप प्रदान किया और बृजेन्द्र जायसवाल के पुत्र पुलिसकर्मी सजल जायसवाल के द्वारा चावल 300 किलो, रहर दाल 10 किलो, आटा 25 किलो, तेल 07 लीटर, नमक 25 किलो आलू 25 किलो, धनिया पॉवडर 25 पैकेट, हल्दी 50 पैकेट,
मशाला 24 पैकेट, बिस्किट 20 पीस, सेवलोन हैंड वाश 15 नग, लाइफ बाय साबुन 15 नग सहायता स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजसेवी अमिताभ गुप्ता ने भी बड़ी मात्रा में राशन सामग्री दान कर जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया है।

बैकुण्ठपुर नपा अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लॉक डाऊन में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों, मजदूरों एवं जरुरतमंदों के लिए राशन सामाग्री की जरुरत को देखते हुए इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में सहयोग स्वरुप राशन सामग्री के साथ ही मास्क और सेनेटाइजर स्वेच्छा से दान किया जा रहा हैं। जिन्होंने भी इस कार्य मे नपा का साथ दिया हैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉक डाऊन में जरुरतमंदों की घर बैठे “डोनेशन ऑन व्हील्स” के जरिये मदद करने के लिए कोरिया जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है । “डोनेशन ऑन व्हील्स” के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष वाहन दानदाता के घर से दान की सामाग्री/राशि संकलित कर रही है।

error: Content is protected !!