Advertisement Carousel

ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए सीईओ जिला पंचायत का भ्रमण जारी

कोरिया / लाकडाउन के दूसरे चरण में भी ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव की समझाइश के साथ अपने कृषि कार्य और मनरेगा योजना अंतर्गत कार्य करने की जानकारी जिला पंचायत सीईओ द्वारा निरन्तर भ्रमण कर दी जा रही है। सप्ताह में अलग अलग दिनों में अलग अलग जनपद पंचायत का दौरा कर वह ग्रामीणों से सीधा सम्वाद स्थापित कर रही हैं।

इस कड़ी में गत दिवस जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने खड़गवां जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अमका पंहुचकर ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए अपनाएं जाने वाले सुरक्षा के बारे मे विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने कोरोना संकट कर दौरान आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए किए जा रहे डोर टू डोर सर्वे टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ उनके कार्यों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। यँहा से निकलकर सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत बारी,मुगुम एवं बड़े कलुआ में डोर टू डोर सर्वे कार्य का स्वाथ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया और सम्बन्धितों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम में उपस्थित डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर सर्वे पर चर्चा करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सीईओ जिला पंचायत ने सर्वेक्षण कर रहे दल के सदस्यों को निर्देश दिया कि सर्वे में कोई भी परिवार छूटने ना पाए। एक- एक परिवार का ध्यान देकर सर्वे करना है सर्वे में पाई गई खांसी ,सर्दी ,बुखार वाले व्यक्तियों को चिकित्सा तत्काल प्रदान करने हेतु भी निर्देश दिया गया। सीईओ जिला पंचायत के द्वारा खडगवा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए औचक निरीक्षण भी किया। कोरबा चेक पोस्ट मुगुम का भी निरीक्षण किया गया एवं नाका में लगे हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए बंदिशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान पंचायत विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री संजय राय और जनपद पंचायत खड़गवां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्निहोत्री भी साथ रहे।

error: Content is protected !!