Monday, March 31, 2025
Uncategorized टोकन प्राप्त किसानों का नही खरीदा जा रहा धान...

टोकन प्राप्त किसानों का नही खरीदा जा रहा धान – बृजमोहन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

-

रायपुर / पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर टोकन प्राप्त किसानों के धान खरीदी में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है।

अपने पत्र के माध्यम से बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुंगेली जिले अंतर्गत लोरमी तहसील के ग्राम डिंडौरी, चंदली, अखरार, गुरूवाईन डबरी, झाफल के सैकड़ों किसानों को दिनांक 19.02.2020 को टोकन जारी हुआ है, परंतु आज दिनांक तक इनका धान नहीं खरीदा जा सका। किसानों को धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी की कोई निश्चित तारीख नहीं बतायी जा रही है तथा बार-बार किसानों का धान को लौटाया जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि किसान आज झुब्ध व परेशान है। किसानों को अपना धान लादकर नित्य धान खरीदी केन्द्र जाकर वापस अपने घर आना पड़ रहा हैं, इससे किसानों का श्रम व समय दोनों बर्बाद हो रहा है। धान खरीदी नहीं होने से किसान के.सी.सी. से लिये कर्ज भी अदा नहीं कर पा रहे हैं तथा वे आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि अतिशीघ्र बाधाओं को दूर कर किसानों का धान खरीदने का निर्देश जारी किया जाए।

Latest news

खरोरा में डकैती की बड़ी वारदात, 15 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा

रायपुर। थाना खरोरा क्षेत्र में 27-28 मार्च की दरम्यानी रात ग्राम केवराडीह में...

डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिरा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत, पांच घायल

बिलासपुर, मस्तूरी। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार में शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से बड़ा...

सीएसईबी कर्मी 48 घंटे से लापता, सुसाइड नोट में दो महिला कर्मचारियों पर लगाए आरोप

कोरबा। सीएसईबी में कार्यरत बिजली कर्मी गोपाल दास पिछले 48 घंटे से लापता...

दंतेवाड़ा में बड़ी मुठभेड़: 25 लाख की इनामी महिला नक्सली रेणुका हुई ढेर

दंतेवाड़ा, 31 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके...
- Advertisement -

रायपुर में धूमधाम से मनाई गई ईद, कई स्थानों पर अदा की गई नमाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास,...

वैशाली रिजेंसी में भीषण आग, 10 मोटरसाइकिलें जलकर खाक

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के वैशाली रिजेंसी में देर रात अचानक आग...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!