महासमुंद / रैपिड टेस्ट में 6 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एक ही दिन में जिले में रैपिड टेस्ट से 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है. आज सुबह तीन और लोगों की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. RT-PCR जांच के लिए सभी के सैंपल एम्स भेजे गए हैं. एम्स की रिपोर्ट से फाइनल रिजल्ट सामने आएंगे. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इसकी पुष्टि की है. आपको बता दें छत्तीसगढ़ में अब तक 59 केस सामने आए. इनमें फिलहाल अभी चार एक्टिव केस हैं. वहीं 55 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के ग्रीन जोन की लिस्ट में आने वाले महासमुंद जिले से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. महासमुंद जिले में एक ही दिन में 3 अलग-अलग मामलों में 9 संदिग्ध मिले हैं. रैपिड टेस्ट में सभी 9 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संदिग्धों में 3 ओडिशा से आए मजदूर हैं तो 6 सरायपाली के सिंघोड़ा चेक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हैं. मामला सामने आने के बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है. सभी का सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है. फिलहाल एम्स से रिपोर्ट आने का इंतजार है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संदिग्ध मरीजों के मिलने की पुष्टि की है.
आपको बता दें कि जिले में लगातार दूसरे प्रदेशों से मजदूरों की घर वापसी हो रही है. इसे देखते हुए जिलेभर में 15 सौ से ज्यादा क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है जहां आने वाले प्रवासी मजदूरों को रखा गया है. इन मदजूरों का रोजाना टेस्ट किया जा रहा है. फिलहाल प्रशासन द्वारा सारे एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. लगातार मजदूरों का जांच किया जा रहा है.
पहले मामले में बागबाहरा ब्लॉक के एक प्राथमिक शाला में ठहरे ओडिशा के गंजाम जिले से 16 मजदूरों में से एक महिला के रेपिड टेस्ट जांच पॉजिटिव मिला है. वहीं दूसरे मामले में पिथौरा ब्लॉक के एक स्कूल में ओडिशा के अंगुल जिले से लौटे 18 मजदूरों में से 2 पुरूष मजदूरों का रेपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर सैनिटाइजेश के साथ सर्वे का काम शुरू कर दिया है.
इसी कड़ी में तीसरा मामले सरायपाली ब्लॉक से आया है. यहां पांच संदिग्धों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. सभी के सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया है. एहतियातन अब लगातार टेस्टिंग की जा रही है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी 6 लोगों के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है. साथ ही रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले कर्मचारियों को अस्पताल में क्वारंटाइन कर रखा गया है. सभी 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का अंदाजा होगा. फिलहाल सभी के सेंकडरी और फाइनल एम्स की रिपोर्ट आनी बाकी है.
