राजनैतिक दुर्भावना से की गई कार्यवाही अत्यंत निंदनीय -कृष्णबिहारी जायसवाल

कोरिया / भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर धारा 188 के अंतर्गत सोनहत पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन या पुतला दहन वो भी अपने घरों के सामने को भी भूपेश सरकार सहन नहीं कर पा रही है और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। ऐसा ही मामला मनेन्द्रगढ़ के भाजयुमों कार्यकताओं के साथ भी हुआ था। उन्होंने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में प्रमुख नेताओं के साथ में स्वयं सोनहत थाने पहुँचा था और लगातार प्रदेश नेताओं से बात कर अपने कार्यकर्ताओं को मध्य रात्रि में मुचलका में रिहा कराया गया था। आज जिले भर के कार्यक्रताओं के साथ हुई बैठक में ऐसे घटनाक्रम के व्यापक बिरोध करने का निर्णय लिया गया है।इस सम्बंध में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी से भी लगातार चर्चा हो रही है। दूषित मानसिकता वाले अधिकारियों को किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा एवं उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने जिले भर के कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की है। भविष्य में ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

error: Content is protected !!