Advertisement Carousel

कोरिया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन, देखें किसे कहाँ मिली जगह

कोरिया जिले के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी संघो की एक बैठक सरगुजा संभाग के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय उप संयोजक राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें कोरिया जिले की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ।

नवीन कार्यकारिणी के संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा बनाये गए। कोरिया जिले के संयोजक अशोक यादव को मनोनीत किया गया। जिले में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, घनश्याम जायसवाल, अतर सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, पवन रुपौलिहा, जे के साहू बनाये गए। जिले के संगठन सचिव पद पर अशोक कुमार कश्यप, श्रीमती तुलिका शर्मा, के के यादव, डी एस गौतम, श्यामा शंकर, जगरूप यादव का मनोनयन किया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव पद पर रवींद्र नाथ तिवारी , कोषाध्यक्ष जयनाथ बाजपेयी तथा जिला प्रवक्ता के पद में अशोक गुप्ता को जिम्मेदारी प्रदान की गई।

आज की बैठक में सभी नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संभागीय उप संयोजक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी सभी कर्मचारी एवं अधिकारी हित में सदैव तत्पर रहेगी। आज की इस बैठक में आगे की रणनीति पर भी सारगर्भित चर्चा हुई तथा नए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु भी शासन स्तर पर संघर्ष के लिए सहमति प्रदान की।

error: Content is protected !!