Advertisement Carousel

मोर को दाना, विपक्ष को ताना, महंगाई, बेरोजगारी पर बहाना, मोदी सरकार गाए बस गाना – संजीव अग्रवाल

रायपुर / आरटीआई कार्यकर्ता और काग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार बन कर रह गई है। मोदी सरकार को हर चीज में इवेंट ही नजर आता है, चाहे वह शपथ ग्रहण हो, चुनाव हो, किसी की अंत्येष्टि हो, किसी का जन्मदिन हो, नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर कोरोना काल में संपूर्ण देश में तालाबंदी हो, हर वक्त, हर जगह, हर परिस्थिति में केवल इवेंट मैनेजमेंट

संजीव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिन वादों पर चुनकर आई थी क्या 6 साल में उनमें से एक भी वादों को उसने पूरा किया? क्या दो करोड़ सालाना रोजगार देने का जो वादा किया गया था वह पूरा हुआ? क्या 15 लाख प्रति व्यक्ति के खाते में आने की जो बात कही गई थी, जिसे बाद में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जुमला करार दिया था, वह पूरा हुआ? क्या नोटबंदी के समय जो 50 दिन का वक्त मांगा गया था व कारगर हुआ? क्या जीएसटी लाने के पीछे जो सकारात्मक मंशा थी, वह वाकई पूरी हुई? क्या 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में खुशहाली बहाल हुई? फिर चाहे राम मंदिर का ही मुद्दा क्यों ना हो उसे भी अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने के लिए भरपूर तरीके से इस्तेमाल किया गया और अब कोरोना काल में केवल इवेंट ही चल रहा है।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण आज 60,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, आंकड़ा 3000000 के पार हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोर को दाना खिला रहे हैं, जबकि मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है और मोर को पालना या उसके संपर्क में आना कानूनी जुर्म है, जिस पर उन्हीं की पार्टी की सांसद महोदया मेनका गांधी ने भी मौन धारण किया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भाजपा नेताओं का एकमात्र एजेंडा है जनता को गुमराह करना, उन्हें झूठे और कभी ना पूरे होने वाले वादों और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाना, देश में अलग-अलग प्रदेशों में चुने ही सरकारों को सत्ता और पैसे के दम पर गिराना, देश की संपत्ति को अपने कुछ अमीर उद्योगपति मित्रों को बेचना और कोरोना काल में भी हर जगह आपदा में अदर अवसर तलाश करना। यह सब केवल और केवल सत्ता के लिए।

संजीव अग्रवाल ने आगे कहा कि चीन, नेपाल जैसे देश जो कभी भारत की ओर आंख उठाकर भी नहीं देखते थे, अब वे हमारे ही देश में सैकड़ों किलोमीटर तक अंदर घुस आए हैं और हमारी ज़मीनों पर कब्जा कर रहे हैं। यही नहीं हमारे जवानों की निर्मम हत्या भी कर रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी कैसे हैं देश में सब ठीक है। जब कोरोना वायरस हमारे देश में दस्तक दे चुका था तब भाजपा और उनके नेता शाहीन बाग – शाहीन बाग खेल रहे थे, नमस्ते ट्रंप का इवेंट ऑर्गेनाइज कर रहे थे, मोमबत्ती और टार्च जलवा रहे थे, थाली पिटवा रहे थे, मध्यप्रदेश की चुनी हुई सरकार गिरा रहे थे, और जैसे ही भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली, अगले दिन देश में लॉकडाउन लग गया। इससे क्या साबित होता है? इससे यही साबित होता है कि केंद्र सरकार हर मायने में देश चलाने में असक्षम है। केवल चिकनी चुपड़ी बातों से देश नहीं चलता है। देश तो दूर एक परिवार ने चलता है। उसके लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करने की जरूरत पड़ती है, लेकिन क्या ऐसा देश में हो रहा है? बिल्कुल नहीं। लॉकडाउन में जो 8 करोड़ मज़दूर फंसे थे जिनकी निर्मम मौतें हुईं, उसका जिम्मेदार कौन है? क्या हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनकी 150 वीं जयंती देश मना रहा है, भाजपा और केंद्र सरकार उनके विचारों और उनके आदर्शों पर चल रही है। क्या श्री रामचंद्र जी जिनके नाम पर भाजपा और आरएसएस शुरुआत से ही राजनीति करते आई है, क्या उनके मर्यादा पुरुषोत्तम होने को यह लोग चरितार्थ कर रहे हैं? क्या उनके आदर्शों का पालन कर रहे हैं? यह सोचनीय है। इसीलिए भाजपा का एक ही एजेंडा है, विपक्ष को गाली दो और जनता को गुमराह करो और एन केन प्रकारेण, सत्ता में काबिज़ रहो। इसीलिए जनता को और सचेत हो जाना चाहिए और अपने मताधिकार का उपयोग सोच समझ के करना चाहिए।

error: Content is protected !!