कोरिया / चिरिमिरी के बी पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल के सहयोग से चिरिमिरी क्षेत्र में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए 10,000 से अधिक परिवारों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। चिरिमिरी नगर के दुकानों, प्रतिष्ठानों के साथ कोयलांचल छेत्र चिरिमिरी के घरों में जाकर भी दवा का वितरण निःशुल्क किया गया।
ज्ञात हो कि कोरोना एक वैश्विक महामारी के रूप में विश्व के कई देशों में फैल चुका है भारत को भी इसने अपने चपेट में बहुत बुरी तरह से लिया हुआ है हमारे भारत सरकार के शासन प्रशासन ने नियमों को बनाकर लोगो मे इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाकर जनता को इस महामारी से बचाने में यथासंभव प्रयास किये है।

चिरिमिरी में जन्मे माटी पुत्र चंद्रकांत पटेल ने अमेरिका में रहते हुए भी यहां के जरूरतमंद लोगों के पास निःशुल्क दवा स्थानीय लोगो के माध्यम से पहुचाया है एक अच्छी सोच के साथ सदैव वो यहां के स्थानीय लोगो के दिलों में वास करते हैं इन्ही वजहों से स्थानीय लोगो के प्रति प्रेम और उनकी स्वास्थ्य पर सदैव चिंतन किया है होमियोपैथी मेडिसिन अर्सेनिक यह दवाई शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे कई प्रकार के बीमारियों से होने वाले प्रभाव से बचाता है और उन्होंने लोगो से कहा घर पर रहे सुरक्षित रहे शासन के नियमों का पालन करें।
