Advertisement Carousel

1 करोड़ 82 लाख 60 हजार के गांजा सहित 12 चक्का ट्रक जप्त

महासमुन्द / अवैध मादक पदार्थों के तस्करी पर नकेल कसने में सफलता हासिल करते हुए कोमाखान पुलिस ने 9 क्विंटल 13 किलो गांजा के साथ 2 आरोपीयो को पुलिस गिरफ्तार लिया है।

उड़ीसा राज्य से लगा होने के कारण महासमुन्द जिले लगातार गांजा की तस्करी हो रही है । लॉक डाउन के चलते गांजा तस्कर नए नए पैतरे तैयार कर गांजा को परिवहन करने में लगे हुए बतादे की तस्कर इतने हाईटेक हो चुके है कि कभी फल गाड़ियों के बीच मे तो कभी गाड़ियों में अलग से चेम्बर तैयार कर गांजे का परिवहन कर रहे है वहीं कल ट्रक में सब्जी कैरेट के नीचे गांजा बरामद किया गया है ।

महासमुंद जिला के कोमाखान थाना के द्वारा 9 क्विंटल 13 किलो गांजा तस्करी करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार कर धारा 20 ख एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया । आरोपियों से 1 करोड़ 82 लाख 60 हजार के गांजा सहित एक 12 चक्का ट्रक को भी जप्त किया गया है ।

बतादे की लॉक डाउन के कारण अभी बस एवं ट्रेन नही चल रही है जिनके कारण भारी मात्रा में गांजा की तस्करी प्राइवेट एवं मालवाहक गाड़ियों में हो रही है ।

error: Content is protected !!