Advertisement Carousel

मनरेगा कार्य को जेसीबी से करा डाला, अब ग्रामीणों ने की शिकायत जिला प्रशासन से….

कोरिया / जिला मुख्यालय के ग्राम मण्डलपारा में प्राथमिक शाला के बाउड्री तार घेराव निर्माण और समतलीकरण कार्य में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दीपमाला टोप्पो के द्वारा मनरेगा कार्य मे लापरवाही – भस्टाचार मजदूरों द्वारा किए जाने वाले कार्य को जेसीबी मशीन के उपयोग से कराए जाने का ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया हैं और इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की हैं।

आपको बता दे कि लगभग 3.50 लाख रुपए की लागत से वाउंड्री तार फिनसिंग व समतलीकरण का कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना था, पर स्थानीय सरपंच के पति व भाई ने अपनी देख रेख में जेसीबी मशीन लगवाकर कार्य को निपटा दिया।

यह कार्य मनरेगा के मजदुर से कराना चाहिये था और मास्टर रोल में हाजरी भर उन्हे राशि का भुगतान करना चाहिए था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं कराया गया। मास्टर रोल में अपने करीबी लोगों का जिन्होंने कोई काम ही नही किया, उनके नाम का हाजरी मास्टर रोल में भरकर राशि का बन्दरबाट किया।

अब जब मामले की जानकारी गाँव के ग्रामीणों को लगी हैं तो ग्रामीणों ने इस कार्य का खुलकर विरोध किया हैं और इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की हैं। खैर देखना हैं कि जिला प्रशासन ग्रामीणों के शिकायत का किस तरह निराकरण करती हैं या ये भी मामला अन्य कई शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में चले जाएगी।

error: Content is protected !!