Advertisement Carousel

पेट्रोल पंप में भालू, 3 घायल, उपचार जारी, लोगों में दहशत

कोरिया / चारों तरफ वनों से घिरा चिरमिरी इंसानों के साथ जंगली जानवरों का भी बसेरा है। बदलते परिवेश और विचरण की सीमा रेखा के बीच जानवर अब शहरों की ओर रुख कर रहे है। लिहाजा हुआ यूँ कि भालू के संपर्क में आये तीन लोगों पर भालू ने अपना कहर बरपाया। हमले के वाद से शहर के भीतर अब लोगों में डर दिखने लगा है।

आपको बता दें कि चिरमिरी हल्दीबाड़ी में बीते रात्रि लगभग 11:00 बजे जंगल से भटकते हुए भालू रहवासी इलाके पुराना जी. एम.ऑफिस से होते हुए आमानाला नाहा रॉय पेट्रोल पंप के पास से होते हुए जंगल की ओर भाग निकला भालू के द्वारा तीन व्यक्ति को घायल किया गया हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी में उपचार के लिए भेजा गया।

उपचार होने के बाद एक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया दो घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है भालू की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर भालू को रहवासी इलाकों से जंगल की ओर भगाने का प्रयास करते नजर आए और लोगों को समझाइस भी दिया गया कि सब अपने-अपने घर पर रहे सुरक्षित रहें भालू के नजदीक ना जाए।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सूर्यदेव सिंह का कहना है कि यह भालू भटकते हुए रहवासी इलाके में घुस गया था जो आप जंगल की ओर चला गया है पर लोगों से अपील है कि घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में चल रहा है अभी उनकी स्थिति बेहतर है ।

error: Content is protected !!