Advertisement Carousel

24 दिन के नवजात बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाया गया, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर डॉक्टर और नर्सो की लापरवाही सामने आई है। जहाँ 24 दिन के नवजात बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाया दिया गया, वही परिजनों ने इस मामले में बड़ी लापरवाही करने का आरोप डॉक्टर और नर्सो पर लगाया है।

सूरजपुर जिले के ग्राम तारा से डिलेवरी करवाने आई महिला को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था। बच्चा कमजोर पैदा होने के कारण बच्चे को वेंटीलेटर में रखा गया। जहाँ एक साथ कई बच्चों का इलाज डॉक्टर और नर्सो की देख रेख में किया जा रहा था। लेकिन लापरवाही उस वक्त हो गई जब किसी और बच्चे को ब्लड की जरूत थी और उसके बदले ग्राम तारा से आई इस महिला के बच्चे को ब्लड चढ़ाया जा रहा था। वही परिजन जब बच्चे को देखने गए तो पता चला कि बच्चे को ब्लड चढ़ाया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, हंगामा देख नर्सो ने उस बच्चे को ब्लड चढ़ाना रोक दिया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लागए हैं।

इधर ड्यूटी डॉक्टर ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अगर ब्लड की जरूरत होती तो परिजनों से ब्लड मंगवाया जाता लेकिन ब्लड मंगवाया ही नही गया है। ब्लड चढ़ाने की ऐसी कोई बात नही है और ऐसे कहते हुए डॉक्टर साहब चलते बने।

परिजनों के इस हंगामे के कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने बच्चे को आईसीयू में भर्ती करा दिया और फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। बहरहाल इस तरह की लापरवाही आये दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देखने को मिलती ही रहती हैं बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन का इस पर कोई ध्यान नही हैं।

error: Content is protected !!