6 जुआरियों से 1 लाख 20 हजार 1 स्कॉर्पियों 3 मोटरसाइकिल व मोबाईल जप्त, पटवारी, लिपिक, शिक्षक, नगर सैनिक शामिल थे इस खेल में…

रायपुर / छुरा थाना क्षेत्र में जुए का एक बड़े फड़ चल रहा था, बिती रात 09.30 बजे निरीक्षक राजेश जगत थाना प्रभारी छुरा की टीम ने दबिश देकर आवासपारा छुरा स्थिति किरण खलखों के घर में चल रहे जुए का भंडाफोड़ करते हुए, पटवारी, लिपिक, शिक्षक, नगर सैनिक सहित 6 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार हुए हैं।

आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद एक स्कॉर्पियो तीन मोटरसाइकिल तथा आठ मोबाइल फोन तथा अन्य चीजें जप्त किया गया है। इसके पहले फिंगेश्वर थाना में भी आईपीएल सट्टा पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिल चुकी है।

किरण खलखो शिक्षक अपने घर में बाहर से जुआरियों को बुलाकर तासपत्ती से जुआ खिला रहा हैं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर किरण खलखो आवासपारा छुरा, धामन यादव पिता धनसाय यादव गादीकोट, इन्द्रपाल सेन पिता सनत कुमार सेन मस्जिदपारा छुरा, जितेन्द्र सेन पिता बाजीराम सेन उम संतोषी नगर गरियाबंद, राजेश साहू पिता स्व. चैतराम साहू बेलर चरौदा थाना भिलाई हाल छुरा, धमेन्द्र पारसकर पिता कार्तिकराम नहरगांव थाना गरियाबंद को धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!