जगदलपुर / बस्तर पुलिस द्वारा दरभा डिवीजन के चांदामेटा क्षेत्र के एक लाख रूपय के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया हैं।
बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के तहत माओवादी जन मिलिशिया कमाण्डर बोटी मडकामी को आईईडी/ टिफिन बम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है, चांदामेटा पटेलपारा के आसपास कांगेरवेली एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी ,थाना दरभा के कैम्प कोलेंग से डीआरजी एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी गस्त सचिंग/एरिया डॉमिनेशन में रवाना हुई थी गुरुवार को पुलिस ने ग्राम चांदामेटा के मिरियामीपारा के पास पुलिस को देख संदिग्ध झाड़ियों में लुकते, छिपते भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबदी कर पकडा गया।
पूछताछ के दौरान अपना नाम बोटी मड़कामी पिता हड़मा मड़कामी निवासी ग्राम चांदामेटा पटेलपारा का जनमिलिशिया कमाण्डर होना बताया । जिसके पास रखे प्लास्टिक झोले की तलाशी लेने पर एक टिफिन बम वजनी करीबन 05 कि.ग्रा., जिसके नीचे तार लगा हुआ है, बास की कमची लिपटा बिजली वायर, कोडेक्स वायर लम्बाई 05 मीटर, 01 बैटरी 12 वोल्ट बरामद किया गया। आरोपी के कृत्य धारा 4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर थाना दरभा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
माओवादी के विरूद्ध थाना दरभा में लगभग पांच मामले पहले ही दर्ज है बताया जा रहा है को वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान 108 संजीवनी एम्बुलेंस वाहन को दरभा, जगदलपुर मार्ग माईन स्टोन 32 के पास बम ब्लास्ट कर वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया था, जिसमें सीआरपीएफ 80 बटा. के 05 जवान व स्वास्थय विभाग के 02 कर्मचारी शहीद हुए थे तथा 05 सीआरपीएफ के जवान घायल हुए थे ।
