Advertisement Carousel

अधिकांस सहकारी समितियों में धान खरीदी नहीं, सरकार की मंशा पर उठाया सवाल ? कहा- ये सरकार किसान विरोधी – श्यामबिहारी जायसवाल

कोरिया / प्रदेशभर में एक दिसम्बर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है और अब राजनीति भी ?

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के अधिकांश समितियों में धान खरीदी नही शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को छलने का काम कर रही हैं, उन्होंने कहा हैं कि कोरिया जिले के खड़गवां विकासखंड के जितने भी धान खरीदी केंद्र गया हूँ अधिकांस सहकारी समितियों में धान खरीदी नहीं हो रहा है ना ही टोकन देने का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठता है ये सरकार किसान विरोधी सरकार है।

error: Content is protected !!