Advertisement Carousel

डोल – मजीरा, नगाड़ा और फटाके फोड़कर SECL को जगाएंगे कल MLA जायसवाल

00 32 एसईसीएल कर्मचारियों की बर्खास्तगी के मामले के निर्णय में हो रही लेट लतीफी पर विधायक डॉ.जायसवाल का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कल.

00 डोल – नगाड़े के साथ पटाखे जाकर होगा अनोखा विरोध प्रदर्शन एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय चिरमिरी में

कोरिया / एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत कार्यरथ 32 कर्मचारियों की बर्खास्तगी मामले में ढुल मूल रवैये पर अपना कड़ा रुख दिखाते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा कल दिवस 19 दिसम्बर दिन शनिवार को दोपहर 2 बजे एक अनोखे अंदाज में अपना विरोध प्रदर्शन कर त्वरित निराकरण की हुंकार लगाई जाएगी । एमएलए जायसवाल ने अपने पत्राचार में लगातार इस बात का उल्लेख करते हुए अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है ।

क्षेत्रीय विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने अपने पत्र क्रमांक
एस.ई.सी.एल /बिला/औंस/09/2020/905 दिनांक 17/11/2020 को देते हुए अध्यक्ष सप्रबंधक एसईसीएल सीपत रोड बिलासपुर को कड़े रुख में अपने हिदायत को दर्शाते हुए कहा की आपके द्वारा हमारे स्वत्वों के भुगतान में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है जो सही नहीं है । आपके सन्दर्भित पत्र के माध्यम से आपने यह अवगत कराया है कि कर्मचारियों की ग्रेज्युटी, पी.एफ. एवं पेंशन के मद में भुगतान हेतु कोयला खान भविष्य निधि संगठन कार्यालय धनबाद (भारत सरकार) विचार/ मान्नता प्राप्त करने हेतु पत्राचार किया गया है।

किन्तु लगभग इस पत्राचार्य में कुल 6 – 7 माह व्यतीत हो जाने के पश्चात भी प्रबंधन कुभकर्णी नींद से नहीं उठ पाई है। जिससे प्रभावित कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आपके इस उपेक्षापूर्ण एवं अमानवीय कार्यप्रणाली के विरूद्ध में अपने सहयोगियों के साथ दिनांक 19/12/2020 को दोपहर 2 बजे आपके कार्यालय के सामने कुमकी नीद से जगाने एवं कर्तव्यों को निष्पादन कराने हेतु डोल – मजीरा, नगाड़ा एवं वाद्य यंत्रों के साथ फटाका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपके प्रबंधन की होगी ।

बहरहाल विधायक डॉ, जायसवाल के पत्रचार्य के बाद शहर के एसईसीएल प्रबंधन में काफी हलचल देखने को मिल रही जो किसी भी हाल में इस विरोध प्रदर्शन को रोके की भृषक कोशिश कर रही है । जो किसी भी हाल में रुकता हुआ नहीं दिख रहा है ।।

error: Content is protected !!