Advertisement Carousel

कांग्रेस भवन के बहार किया प्रदर्शन, कांग्रेस वर्सेस कांग्रेस की स्थिति बनी, ग्रामीण अध्यक्ष को हटाने की मांग

00 कांग्रेसी नेता ने कांग्रेसियों के खिलाफ खोला मोर्चा।

बिलासपुर / बिलासपुर शहर में कांग्रेसी नेता ने कांग्रेसियों के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र के युवा नेता संदीप शुक्ला ने बिलासपुर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी को हटाए जाने की मांग को लेकर पहले पार्टी के आलाकमान तक शिकायत की, पत्र लिखा और कोई कार्यवाही ना होते देख अब कांग्रेस भवन के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया है।

बिलासपुर कांग्रेस भवन के बाहर ही हू विरोध प्रदर्शन करने वाले ये कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी नेता और कार्यकता ही हैं। कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेसी क्यों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि इन्हीं के एक वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी ने इनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र कर, झूठे मामलों में फंसाया और आरोप लगाकर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों पर दबाव भी बनाया। इसके खिलाफ पीड़ित कोंग्रेसी नेता संदीप शुक्ला ने शिकायत की लेकिन पार्टी हाईकमान ने कोई एक्शन नहीं लिया। आखिरकार उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला स्तर पर गहरी पैठ रखने वाले विजय केसरवानी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस तरह से मोर्चा खोल दिया है। इस बीच संदीप शुक्ला ने साफ किया कि, किस तरह से द्वेष पूर्ण राजनीति करते हुए कांग्रेस के नेता विजय केसरवानी ने कांग्रेसियों के ही खिलाफ मुहिम चलाई और उनके खिलाफ जमीन और खनिज के अवैध परिवहन जैसे मामलों पर शिकायत दर्ज करने अधिकारियों पर दबाव बनाया। इस बात से परेशान संदीप शुक्ला ने आखिरकार अब खुले तौर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संदीप शुक्ला ने बताया कि, किस तरह से विजय केसरवानी को पार्टी के बड़े नेताओं का संरक्षण है जिसका फायदा उठाकर वह पार्टी के निचले तबके के लोगों को परेशान करता है और उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र भी करता है।

error: Content is protected !!