Advertisement Carousel

हर मोर्चे पर विफ़ल है कांग्रेस सरकार : कृष्ण बिहारी जायसवाल


कोरिया / भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैकुंठपुर के घड़ी चौक में कांग्रेस के गलत नीतियों के विरोध में आम सभा का आयोजन किया ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल महामंत्री जमुना पांडे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी जिला मंत्री पंकज गुप्ता मंडल अध्यक्ष भानु पाल सहित बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे आम सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जायसवाल ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरे राज्य की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो चुकी है इन्होंने चुनाव पूर्व जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने की बजाय लगातार राज्य में भय भूख भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं । इसी तरीके से नगर पालिका में जब से कॉन्ग्रेस के पदाधिकारियों का कब्जा हुआ है तब से नगरपालिका के नागरिक आम जरूरतों के लिए मोहताज हो रहे हैं ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है । आने वाले नगर पालिका चुनाव में परिवर्तन का शंखनाद करना है और भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने के बाद नगर पालिका क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है ।कार्यक्रम को जिला महामंत्री जमुना पांडे , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे जिला मंत्री पंकज गुप्ता ,भाजयुमो नेता शारदा गुप्ता , नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू महामंत्री अरशद खान सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार एवं नगर पालिका प्रशासन की जमकर आलोचना की तथा चौतरफा रूप से कांग्रेस को घेरा ।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चक्रधारी संचालन कर रहे रमन गुप्ता रेखा सिंह परमजीत कौर प्रखर गुप्ता सत्येंद्र राजवाड़े आशीष शुक्ला रजनीश गुप्ता, तनवीर अहमद ,हरिओम साहू ,योगेश काशी,कुक्कू गुप्ता, स्वामीनाथ पटेल मनोज शुक्ला, बबुआ गुप्ता, अर्चना गुप्ता तीरथ राजवाड़े कल्पना चक्रवर्ती कुसुम जायसवाल सुनीता माझी अश्विनी पवार शहीद अशरफी विजेंद्र जायसवाल, अभिमन्यु मृदुली अरुण जायसवाल गुड्डा राजवाड़े बचनु साहू संदीप साहू एवं भारी संख्या में भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यक्रता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!