Advertisement Carousel

आपसी बात को लेकर टांगी से मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरिया / आपसी बात को लेकर टांगी से मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के कुछ घण्टे बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेश पिता गौरीशंकर उम्र 19 वर्ष सा० ठग्गांव सेमर पारा थाना खडगवा का दिनांक 04.03.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक माह पूर्व इसका बडा भाई राजेश मजदूरी करने सूरजपुर गया था कल दिनांक 03.03.2021 के शाम सूरजपुर से मजदुरी कर वापस घर आ रहा था कि रास्ते में गांव का देवानारायण मिला और अपने साथ ले जाकर दोनों शराब पीये किसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हुआ और देवनारायण ने उसके भाई राजेश को टांगी से हत्या करने की नियत से मारा जिससे इसके भाई राजेश के सिर में गम्भीर चोंट लगकर खून निकला है, जिसे अस्पताल में भर्ती किये है जिस कारण यह रिपोर्ट करने आया है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खडगवां में अप0क0 78/21 धारा 307 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री चंद्रमोहन सिंह (IPS) अति पु० अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी0पी0 सिंह द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन के आधार पर थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुये आरोपी को पडकने के लिये टीम बनाया गया जो रिपोर्ट के कुछ ही घंटे बाद आरोपी को पकडकर थाना लाया गया आरोपी को दिनांक 04.03.2021 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, रघुनाथ सिंह मरावी, सउनि रामबाबू दोहरे, जितेन्द्र मिश्रा, आनन्द कुरें, जसप्रीत सिंह सैनी का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!