कोरिया / भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिला मुख्यालय के घड़ी चौक में जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
इधर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुशील मलिक ने राज्य के मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में शासन प्रशासन की घोर लापरवाही से दलित समाज के 5 व्यक्तियों के असमय में मौत हो गई। जिसकी वजह से दलित समाज के पांच व्यक्तियों के असमय मौत के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन मौन हैं। जिसका भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा घोर निंदा कर रही है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले, नहीं तो भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला किसान मोर्चा प्रभारी राकेश तिवारी, जिला महामंत्री जमुना पांडेय, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी – शैलेश शिवहरे, वीरेंद्र राणा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंग, मंडल अध्यक्ष भानुपाल , युवा नेता शारदा गुप्ता, किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री श्यामबिहारी जायसवाल , महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रेखा सिंग, हर्षल गुप्ता, सतेंद्र राजवाड़े, अभिनेंद्र चंदेल, आशीष मज़ूमदार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


