कोरबा पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 3 लोगों को अलग-अलग वाहनों से गांजा तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ये गांजा तस्कर गांजा तस्करी के लिए बोलेरो और स्कार्पियो वाहन का उपयोग कर रहे थे और जब इन्हें पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तब फिल्मी स्टाइल में चेकपोस्ट को तोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस ने पीछाकर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पकड़ी गई गांजे की मात्रा 3 क्विंटल 23 किलोग्राम है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 62 लाख रुपये है।
दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कटघोरा,जटगा और पसान के रास्ते बड़ी मात्रा में गाँजा की तस्करी की जा सकती है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के दिशा निर्देश पर कटघोरा एसडीओपी रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में थाना प्रभारी पसान नवीन देवांगन और थाना प्रभारी कटघोरा अविनाश सिंह एवं चौकी जटगा प्रभारी अफसर खान की एक संयक्त टीम बनाई गई और चेकपोस्ट लगाकर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना पसान के चेकपोस्ट में एक बोलेरो वाहन को चेकिंग हेतु रोका गया और पूछताछ की जा रही थी। बोलेरो में 02 लोग बैठे थे। अचानक पूछताछ के दौरान बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी को चालू करके भागने लगा जिसका पीछा करके उक्त वाहन को रोका गया। तब तक उसमें बैठा हुआ एक आरोपी वाहन से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया। रुकवाए जाने के बाद बोलेरो की सघन जांच की ही जा रही थी कि जटगा की ओर से एक स्कार्पियो वाहन आयी और यू टर्न लेते हुए वापस पसान से जटगा की ओर बहुत ही तेज गति से भागने लगी जिस पर थाना प्रभारी पसान द्वारा तत्काल ही चौकी जटगा को सूचित किया गया और अपने स्टाफ को वही पर छोड़कर स्कार्पियों का पीछा करते हुए आगे बढ़ा। सूचना पर चौकी जटगा प्रभारी द्वारा हरकत में आते हुए सदल चेकपोस्ट के माध्यम से चेकिंग कर रहे थे कि स्कार्पियो वहाँ आयी जिसे रोकने पर तेजी से बैरिकेड्स को तोड़कर भागने लगी किन्तु पुलिस पार्टी पूरी तैयारी मे थी। पुलिस पार्टी आगे रोड को दो वाहनो के माध्यम से ब्लाक कर के रखी थी। स्कार्पियो चालक रास्ता ब्लाक देख कर स्कार्पियो को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस पार्टी तुरंत स्कार्पियो को घेर कर स्कार्पियो मे बैठे दो आरोपियो को गाँजे के साथ पकडा जबकि स्कर्पियो चालक जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। आगे की वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें नोटिस दिए जाने पर परिवहन सम्बन्धी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जिस पर वाहन एवं आरोपियों की तलाशी, बरामदगी, पहचान, पदार्थ की तौल आदि करने पर 240 किलो ग्राम गाँजा स्कार्पियो में रखी हुई प्राप्त हुई। वहीं थाना पसान में चेकिंग की जा रही वाहन में भारी मात्रा में गांजे जैसे पदार्थ परिवहन करने के अंदेशा पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी एवं आरोपी की तलाशी, बरामदगी, तौल करने पर 83.100 किलोग्राम गाँजा मिला। पसान द्वारा लगाए गए चेकपोस्ट में बोलेरो की चेकिंग के पुलिस के गिरफ्त में आया जिसे परिवहन संबंधी वैध कागजात मांग की जाने पर वह भी वैध कागजात उपलब्ध नहीं करा पाया। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही गांजे और उसके परिवहन में उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों को पुलिस ने जप्त कर कार्रवाई की है। आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर उनके द्वारा गाँजा उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की बात स्वीकार किया गया। यह गाँजा बरमकेला, बड़गड़, उड़ीसा से रायगढ़, सराईपाली, जांजगीर, कोरबा होते हुए जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश भेजी जानी थी। जिसमें पूरा गाँजा तस्करों का गिरोह कार्य करता है इसके मास्टर माइंड द्वारा पूरा सिस्टम को अति गोपनीय रूप से आपरेट करते है। गिरफ्तार आरोपी से सघन पूछताछ करने पर दो मास्टरमाइंड का नाम सामने आया जो परदे के पीछे रहकर अवैध तस्करी और गिरोह को आपरेट करते हैं और ये नाम है अन्तर्राज्जीय गिरोह सरगना जांजगीर जिला निवासी वरुण चंद्रा और मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी दौलतराम। जिनके द्वारा शातिर तरीके पूरे स्मगलिंग को अंजाम दिया जाता है। मास्टरमाइंड की जानकारी के बाद कोरबा पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी गई है।
