Advertisement Carousel

पानी की समस्या को लेकर दिल्ली पहुंचे विधायक देवेंन्द्र, SAIL चेयरमैन के साथ हुई बैठक

• भिलाई स्टील प्लांट के टाउनशिप क्षेत्र व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर दिल्ली स्थित SAIL के दफ्तर पहुंचे विधायक

• बीएसपी कर्मियों के लंबित मांगो को लेकर की विस्तृत चर्चा

• अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर जताई चिंता

• इस्पात भवन नई दिल्ली में SAIL चेयरमैन से महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

भिलाई टाउनशिप की जनता को गंदे पानी से निजात दिलाने लगातार प्रयासरत रहे विधायक देवेंन्द्र यादव ने आज दिल्ली दरबार पर भी दस्तक दी। पिछले दो महीनों से दूषित पानी सप्लाई की दंश झेल रही भिलाई की जनता को बीएसपी नगर प्रशासन अब तक समस्या से निजात नहीं दिलाई पाई है। उक्त मुद्दे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधायक देवेंन्द्र ने कल देर शाम नई दिल्ली स्थित इस्पात भवन में SAIL चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल से मिलने का समय मांगा और आज नई दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंच महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की।

पानी की समस्या को लेकर विधायक देवेंद्र ने सौंपा ज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर विधायक ने SAIL चेयरमैन को ज्ञापन सौपा जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी पिछले दो महीनों से गंदे पानी सप्लाई की दंश झेल रहे हैं। भिलाई इस्पात नगर सेवा प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस हेतु लगातार प्रयास किया गया परन्तु स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में सफल नहीं हो सके।


मेरे द्वारा सभी विभागों से लगातार संपर्क बनाये रखते हुए प्रयास किया जा रहा है, परंतु बीएसपी नगर सेवा प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफ़ी हैं।
भिलाई में बीएसपी इस्पात संयंत्र के निर्माण के साथ ही फिल्टर प्लांट की स्थापना की गई थी जोकि 50 वर्षों से अधिक पुराना होने के कारण फिल्टर प्लांट में आधुनिकता की कमी बनी हुई है। जिसे पूर्णतः परिवर्तित किए जाने की आवश्यकता है साथ ही तत्कालीन व्यवस्था के रूप में टाउनशिप क्षेत्र में टैंकरों से पानी सप्लाई, डोर टू डोर वाटर कैन सप्लाई एवं क्षेत्र विशेष हेतु बोर खनन जैसी वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पेयजल उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।


बीएसपी के कर्मचारियों के जनहित से जुड़े इस विषय को संज्ञान में लेते हुए नागरिकों के मूल अधिकार ‘स्वच्छ पेयजल’ की उचित व्यवस्था कराए जाने का कष्ट करेंगे।

उक्त मुद्दे पर चेयरमैन सोमा मंडल ने भी चिंता व्यक्त की और त्वरित कार्यवाई करने का अस्वासन दिया।

उक्त बैठक के दौरान विधायक ने बीएसपी में लंबित अनुकम्पा नियुक्ति को लेकर भी अपनी बात रखी। दरअसल, कर्मपथ पर दिवंगत हुए संयंत्र के कर्मचारियों के परिजन लंबे समय से अनुकम्पा नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं, जिन्हें न्यायसंगत लाभ दिलाए जाने के साथ ही आजीविका सुनिश्चित करने विधायक लगातार प्रयासरत रहे। पूर्व में केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष भी उन्होंने इस विषय को संज्ञान में लाया था। आज मुख्यरूप से टाउनशिप में जल प्रदाय व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर हुई इस बैठक में उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी अपनी बात रखी।
जिसपर चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल ने सकारात्मक पहल किए जाने की बात कही।

error: Content is protected !!