महासमुंद में आज हृदय विदारक घटना सामने आई हैं। जब लोगों को ये पता चला कि शहर के शंकर नगर रेलवे ट्रैक के पास एक माँ ने अपने 5 बेटियों के साथ सामूहिक खुदकुशी कर ली हैं।
घटना बीती रात करीब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं घटना स्थल पर रेलवे ट्रैक का मंजर इतना भयानक था कि, पत्थर को भी रोना आ जाता, एक ही परिवार के 6 लोगों की छत-विछत शव 15 से 20 फिट की दूरी तक बिखरे हुए पड़े थे।
घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद की कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच शव की शिनाख्ती के साथ पंचनामा की कार्रवाई कर सभी को पीएम के लिए भेजा गया।
आपको बता दें कि महासमुन्द शहर से लगा ग्राम बेचमा निवासी केजउ राम साहू का कल अपनी पत्नी उमा साहू से घरेलू परेशानियों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से महिला अपने 5 बेटियों को घर से लेकर निकल गई थी, केजउ शराब के नशे में था, रात करीब 11 से 12 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने घर में किसी को नहीं पाया…केजउ ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, सभी ने महिला और लड़कियों की खोजबीन की, लेकिन सभी कहीं नहीं मिले।
बीती रात मौसम खराब होने और तेज बारिश होने के कारण सभी सुबह होने पर महिला के लौट आने की बात को लेकर सो गए, लेकिन सुबह की किरण उमा साहू पति केजऊ राम साहू उम्र 45 साल लगभग, अन्नपूर्णा साहू 17 साल, भूमिका साहू 16 साल, स्वजा साहू, तुलसी साहू और सबसे छोटी कुमकुम साहू की मौत की खबर लेकर आई, बताया जा रहा है कि मृतिका का पति केजऊराम साहू हेमाली का काम करता है, और उसे शराब पीने की आदात है….वह रोज शाम को शराब पीता है….जिसकी वजह से घर में रोजना लड़ाई झगड़े चलते थे….बीती रात भी केजऊ राम साहू घर शराब पी कर पहुंचा था, जिसके बाद घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ….महासमुंद एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की इमलीभांठा-शंकर नगर के रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति मृत हो गया है….सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पहुंची लेकिन तेज बारिश होने के कारण कुछ पता नहीं चला।
सुबह ट्रैक पर 6 लोगों के ट्रेन में कटकर मौत होने की जानकारी आई, सुबह सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस मृतकों के परिजनों का पतासाजी करने में लगी थी आसपास के लोगों ने मृतिकों को बेमचा निवासी तेजउ राम के परिवार के होने की शिनाख्त किया….नाम उमा साहू पति केजऊ राम साहू उम्र 45 साल लगभग, मृतिका के साथ मृत पांचों बालिकाओं में सबसे बड़ी लडक़ी जो कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती थी उसका नाम अन्नपूर्णा साहू 17 साल, उससे छोटी जो 11वीं में पढ़ाई करती थी भूमिका साहू 16 साल, स्वजा साहू और तुलसी साहू दोनों बहने 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी और सबसे छोटी कुमकुम साहू कक्षा 5 में पढ़ाई कर रही थी।
महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है मामले में मृतिका के परिजन और उसके पति को पुलिस कोतवाली थाने लेकर आई है जहां पूछताछ और बयान दर्ज किया जा रहा है।
