राजनांदगांव / जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अनुपम नगर निवासी नगर निगम राजनांदगांव की पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद लोहे की वस्तुएं शरीर में चिपकने संबंधी अफवाह फैलने पर तत्काल संज्ञान लिया है।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जांच के लिए तत्काल टीम रवाना किया, जांच के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि वैक्सीन के कारण ऐसा होना नहीं पाया गया है।
