Advertisement Carousel

हाथी के शव से दांत गायब करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में हाथी के शव से दांत गायब करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है तीनों आरोपी जांच टीम की सूझबूझ से पकड़ में आए हैं गिरफ्तार तीनों आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा जंगल में बीते 11 जून को जंगल में दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ था लेकिन शव से उसका दांत गायब था जबकि वन विभाग की जांच में गजराज की मौत आकाशीय बिजली से होना पाया गया था लिहाजा टीम चोरी हुए दांत की खोजबीन में लगी थी। इसी बीच जाँच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुमाडाड़ निवासी उदित लाल के यहां हाथी दांत है। सूचना के बाद उदित लाल से कड़ाई से पूछताछ किया गया उदित ने बताया कि हाथी दांत उसके घर के पैरा में छिपाकर रखा है। घटना को अंजाम देने में घुमाडाड के ही अभय कुमार और दरहोरा के परदेशी ने सहयोग किया है इसके बाद अभय कुमार और परदेशी को भी गिरफ्तार किया गया आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन मंडलाधिकारी डीपी साहू ने बताया कि तीनों आरोपी 11 जून को जंगल में मृत हाथी के दांत को काटकर धान के पैरा में छुपा दिया था। तीनों आरापियों की निशानदेही पर दो नग हाथी के दांत को बरामद किया गया है। फिलहाल वन विभाग तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!