Advertisement Carousel

नवनिर्मित पुल टूटने से नदी में गिरी मालगाड़ी, लगभग 20 डिब्बे गिरे नदी में…

00 नवनिर्मित पुल के छतिग्रस्त होने से हुई घटना

अनूपपुर। आलन नदी के रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हुआ है। बिलासपुर से कटनी जा रही मालगाड़ी पुल से नीचे गिर गई है। बिलासपुर से कटनी जा रही मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पुल से नीचे गिर गए हैं। हालांकि हादसे की वजह से रेल ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

बता दे कि अनूपपुर जिले के निगौरा रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी आलान नदी के पुल पर बने रेलवे पुल से नीचे गिरी। निगौरा स्टेशन 2 किलोमीटर पीछे जरियारी गाँव के पास यह घटना घटित हुई हैं। मालगाड़ी बिलासपुर से अनुपपूर रेलवे लाइन के बीच बन रही तीसरी रेलवे लाइन पर चल रही थी, मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। यह भी बात सामने आ रही हैं कि घटिया निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ है।

error: Content is protected !!