Advertisement Carousel

जनकपुर एवं कोटाडोल मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक मे शामिल हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े

कोरिया जनकपुर / भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े जनकपुर, कोटाडोल, कुंवारपुर एवं केलहारी मंडल के दो दिवसीय प्रवास पर हैं, जनकपुर एवं कोटाडोल मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक मे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े शामिल हुए, श्री राजवाड़े के प्रथम आगमन पर दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो मंडल अध्यक्षों एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता के अगुवाई में जोरदार भव्य स्वागत अभिनंदन किया।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने उद्बोधन में कहा कि भाजयुमो कोरिया ने कॉंग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के कमर कस चुकी है। भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ का अनवरत विकास हुआ है, कॉंग्रेस के निकम्मी सरकार को ढाई साल मे ही राज्य की जनता तिरस्कार करने लगी है, इतिहास मे पहली बार एसा स्थिति निर्मित हुआ है कि जनता जनार्दन सत्ता परिवर्तन करने के लिए इंतजार कर रही है। अंचल ने कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, कोरिया जिला के तीनों विधानसभा 2023 के चुनाव मे कॉंग्रेस को परास्त करने में युवा मोर्चा की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े उपस्थिति मे सैकड़ों युवाओं से संपर्क कर बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भी भरवाया गया।


जनकपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति बैठक के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राजवाड़े, रजनीश गुप्ता,अभिषेक जायसवाल, ज्योति सिंह,लाला महाराज, रोशन ओझा, संतोष कुर्रे, राहुल भारती सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोटाडोल मंडल कार्यसमिति बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजाराम दास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामगोपाल यादव, रमेश कुमार, रजनीश गुप्ता, आदित्य गुप्ता,भाजपा मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

error: Content is protected !!