Advertisement Carousel

नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में निकाली गई भारत माता की झांकी, देश की संपत्ति बचाने और शांति व्यवस्था कायम रखने की गई अपील

कोरिया / नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में सोमवार को श्रीमद भागवत देवी कथा के तीसरे दिन कथा वाचक के आह्वान पर भारत माता की झांकी निकाली गई। यह झांकी भागवत कथा के मध्य शहर के ह्रदय स्थल घड़ी चौक तक विशाल रूप में निकाली गई।

आपको बता दे नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में इन दिनों देश जल रहा है कई स्थानों में हिंसा फैली हुई है और कुछ उपद्रव लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति पर आगजनी कर नुकसान पहुचाया जा रहा है। जिससे देश की संपत्ति का नष्ट तो हो ही रही हैं। साथ ही देश की शांति भी भंग हो रही है। जिसको देखते हुए सोमवार को देवराहा बाबा सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति व गौ रक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा के मध्य भारत माता की झांकी निकाल देश मे शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया गया।

इस दौरान श्रीमद भागवत देवी कथा के आयोजन समिति देवराहा बाबा सेवा समिति, महाकाल सेवा समिति व गौ रक्षा वाहिनी के समस्त साथियों सहित भागवत में शामिल शहर की मताए, बहने व पुरुष और जिला मुख्यालय के शहरवासियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!