कोरिया / सोनहत के रेत खदान में पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र तिवारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े एवं पदाधिकारियों, परिवहनकर्ताओं, ग्रामीणों के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर लोगों ने ठेकेदार द्वारा मनमानी वसूली की शिकायत की। कई तरह की फर्जी पर्ची के इस्तेमाल की बात भी सामने आई । इन शिकायतों को लेकर श्री तिवारी ने एसडीएम सोनहत से फोन पर बात की। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को ठेकेदार के मनमानी की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष नवरत्न पाण्डेय, महामंत्री केपी सिंह, लालमन नेताम, युवा नेता मनोज साहू,प्रकाश राजवाड़े रमेश तिवारी, अनिल राजवाड़े परिवहनकर्ता संतकुमार साहू, चन्द्रकेश्वर यादव, जयप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश, अशोक पाण्डेय, मनोज साहू, राजकुमार, गौरव त्रिपाठी,बाबा साहू, चन्द्रजीत यादव,अरूण साहू, तथा विकास, दिलिप राजवाड़े, संजय राजवाड़े, चन्द्रीका साहू, सोनु पटेल, डाकून राजवाड़े, निरज पटेल, दिलिप साहू,संतकुमार राजवाड़े, उदय राजवाड़े, मनोज राजवाड़े,विकास राजवाड़े, विवेक साहू समेत केशगवां, बेलिया व तेलिमुड़ा कैलाशपुर के सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद थे।
चर्चा के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी तक अवैध वसूली बंद नहीं हुई तो 15 से आंदोलन करेंगे।
