Advertisement Carousel

शहर बन्द, विधायक की अपील के बाद जनता असमंजस में…तरह – तरह के चर्चा से माहौल गर्म

कोरिया / नगरपालिका चुनाव बहिष्कार घोषणा के बाद रौजाना शहर में हो रहे उथल पुथल घटनाक्रम थमने का नाम ही नही ले रहे।

बता दे कि आज ….कल के जबरन नामांकन कराए जाने के विरोध में व्यापारियों में आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर शहर बन्द रखा जिसके बाद सभी दल के लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे, जहां विधायक अम्बिका सिंहदेव भी साथ पहुची।

जिसके बाद भाजपा ने इसे कांग्रेस की दोहरी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस यदि मैदान में उतरेगी तो भाजपा भी चुनाव लड़ेगी।

सभी राजनीतिक दलों के नगरपालिका चुनाव की बहिष्कार की घोषणा के बाद अब संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंगदेव का एक अपील करता हुआ वीडियो भी सामने आया हैं।


इस वीडियो में उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस व भाजपा पूरी तैयारी रखें जिले के साथ न्याय होगा।उन्होंने कहा हमारे सी एम भूपेश बघेल पर हमे पुरा भरोसा हैं। जो पंचायते जहाँ रहना चाहती है वे वही रहेगी। सभी पार्टियों से नामांकन फार्म भरने की अपील की।

अब लगभग तय है कि बैकुंठपुर और शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी, जिसके बाद बीजेपी और अन्य दल भी चुनाव लड़ेंगे।

error: Content is protected !!