Advertisement Carousel

दिन के उजाले में लालटेन, टोर्च, दूरबीन लेकर खोजा रमन का विकास, फिर भी नही आया नज़र : सुबोध हरितवाल

रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सुबोध हरितवाल के नेतृत्व में आज युवाओ ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रामनगर में विकास की खोज यात्रा की शुरुआत की। इस क्रम में आज लालटेन, टोर्च, दूरबीन लेकर युवाओ ने रमन सिंह के विकास की चिड़िया को खोजा पर अंततः वह नज़र नही आई।


सुबोध हरितवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिस विकास का दावा किया है, वो राजधानी रायपुर तक में नजर नहीं आता। खास तौर से पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत के विधानसभा क्षेत्र रायपुर पश्चिम में विकास कहीं नहीं हुआ है। अब जबकि सीएम ने विकास की चिड़िया की बात बोली है तो सुबोध हरितवाल ने कहा है कि हम दिन के उजियारे में लालटेन लेकर इस विकास की चिड़िया को खोजेंगे और नही मिलने पर गुमशुदा की रिपोर्ट भी लिखाएँगे।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि इसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री ने की थी जब उन्होंने पिछले सोमवार को एक सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कांग्रेस के लोगों से आप लोगों को पूछना चाहिए कि विकास किस चिड़िया का नाम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने जल, जंगल, जमीन हड़पने, कमीशनखोरी, नारी सुरक्षा, भ्रष्टाचार, कुशासन के मुद्दों पर रमन सरकार को कटघरे में खड़े करते हुये कई ट्वीट किये. श्री बघेल ने बाकायदा एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें विकास की चिड़िया को गुमशुदा बताया गया था। उसी गुमशुदा विकास को ढूंढने के काम युवा कांग्रेस ने शुरू किया है।


आज कार्यक्रम के दौरान शशिकान्त बरोरे, अमित तिवारी, कन्हैया महावर, आयुष अग्रवाल, अरुण यादव ,चीनू पांडेय, अर्जुन सिंह, यश पाहुजा, मोनू मुलवानी, विक्की सिंह, जय कुमार, निशु चौधरी, निरंजन, थानेश साहू, यश नागदेव, मनीष सोनी, अम्बर संचेती आदि युवा मौजूद थे।

error: Content is protected !!