Advertisement Carousel

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को समाज ने घेरा, MLA की पहली और आखिरी पसंद अन्नपूर्णा सिंह ?..अशोक पर पार्षद एकमत नही, भाजपा के लिए कठिन राह अब आसान

कोरिया / वार्ड नंबर 10 से विजयी पार्षद मुसर्रत जहाँ को अध्यक्ष बनाने वार्ड के लोगों व मुश्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादात में कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर के निवास और पेट्रोल पंप को घेरा। इस दौरान इनकी मांग है कि उन्हें ही बनाया जाए पालिका अध्यक्ष।

आपको बता दे कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगरपालिका क्षेत्र में आफताब अहमद उर्फ छोटे खान राजनीतिक व सामाजिक दृष्टिकोण से काफी चर्चित चेहरा हैं, हालाकि उतना ही विवादित भी हैं। खैर यही वजह है कि पार्षद की उनके कुनबे में 5 वीं पारी है, चुकी आफताब खुद दो बार और उनकी धर्मपत्नी लगातार दो बार चुनाव जीत का वर्तमान में भी वार्ड 11 की पार्षद बन चुकी हैं तो इस बार आफताब अहमद के भतीजे अहमदुल्ला फिरोज भी वार्ड 10 से पार्षद बने हैं।

यही वजह है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आज सुबह से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के पास मुशरर्त जहाँ को कांग्रेस से नपा अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर पहुंच गए।

कांग्रेस में जिस तरह यकायक एक दो नही बल्कि तीन मजबूत दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए टाल ठोकी हैं। भाजपा के लिए कठिन राह अब और ज्यादा आसान हो चली हैं, पर बेहद हैरत की बात हैं कि भाजपा इसके लिए तैयार नही दिख रही हैं। कांग्रेस के खटमण्डल साफ दिख रहें हैं पर भाजपा तो खटमण्डल की वजह से ही चुनाव में पिछड़ी हैं और तब भी क्रॉस वोटिंग का फायदा उठाने के बजाए आपसी खींचतान में लगी हैं।

अम्बिका की पहली और आखिरी पसंद अन्नपूर्णा सिंह ?..अशोक पर पार्षद एकमत नही –
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं का अनुसार विधायक अम्बिका सिंहदेव की पहली पसंद अन्नपूर्णा सिंह मानी जा रही हैं। लेकिन शायद हाल ही में चुनाव के कुछ दिन पूर्व भाजपा से कांग्रेस में आने की वजह से वरिष्ठ कांग्रेसी इससे सहमत नही हो सकते हैं। वही बताया जा रहा है कि अशोक जायसवाल की धर्मपत्नी साधना जायसवाल के नाम पर पार्षद एक मत नही हो रहें हैं। इसके पीछे चर्चा यह है कि एक तो अशोक जायसवाल खुद कांग्रेस से अध्यक्ष रह चुके हैं व उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कांग्रेसियों को नपा के कामों में जिस कदर नजरअंदाज किया गया, उससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अच्छी खासी नाराजगी भी है।

उपाध्यक्ष के लिए आशीष – कांग्रेस से लगातार दो बार पार्षद रहे आशीष यादव की पुख्ता दावेदारी बन रही है। इस बार वार्ड 12 से उन्होंने पूर्व नपा अध्यक्ष व दिग्गज भाजपा नेता शैलेष शिवहरे को पराजित किया है। आशीष पिछली बार नपा उपाध्यक्ष बनने से चूक गए थे। आशीष यादव उर्फ लल्ला के नाम पर सभी पार्षद एकमत होते नजर भी आ रहे हैं।

नवनिर्वाचित पार्षद रायपुर में-
बैकुंठपुर व शिवपुर- चरचा के नवनिर्वाचित पार्षद फिलहाल रायपुर के होटल बेबीलान में होने की खबर हैं, वहाँ भी अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू, ऐसा भी कहा जा सकता हैं कि क्रॉस वोटिंग के डर से नवनिर्वाचित पार्षद छिपाए गए हैं।

error: Content is protected !!